हंडिया थाना अंतर्गत क्षेत्र के करारी भदैली विजहरा गांव निवासी दिनेश यादव का इकलौता बेटा आर्यन यादव (13) बुधवार को ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर चौकी प्रभारी बरौत शरद सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह समय लगभग 11 बजे आर्यन घर के बगल खेत में चल रहे ट्रैक्टर चालक को पानी देने गया था। वहीं, ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिनेश यादव के एक बेटी अंजली है। आर्यन उनका इकलौता बेटा था। वह कक्षा छह का छात्र था। पिता बेंगलूरू में काम करते हैं। घटना के बाद से मां सरोज की रो- रोकर हालत खराब है।