शासन द्वारा मूल्य समर्थन योजना के तहत दलहन-तिलहन (मूंग, मूंगफली, उड़द, तिल) की खरीद के लिए एक नवंबर से 29 जनवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। निर्देश के अनुसार सहकारिता विभाग की एजेंसियां, उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड व उप्र कोऑपरेटिव यूनियन के साथ जिला प्राथमिक उपभोक्ता संघ लिमिटेड जिले में किसानों से दलहन-तिलहन की खरीद की जाएगी। एजेंसियों द्वारा जिले में विभिन्न क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसान अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित एमएसपी पर फसल बेच सकेंगे।
इन केंद्रों पर होगी खरीद
सहायक निबंधक सहकारिता विवेक यादव ने बताया कि जनपद में बी पैक्स बेरूई, धनुहा, तेंदुआ कला, अकोरिया, कस्तूरीपुर, करमा संघ, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र गोताव, कुलमई फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर किसान मूंग 8,768 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली 7263 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द 7800 रुपये प्रति क्विंटल और तिल 9846 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकते हैं।