फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से छात्र की मौत

Mon, 12 Oct 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शंकरगढ़ मृतक आदित्य की फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरा गांव के पास शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 8 वर्षीय छात्र आदित्य यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रविवार को उपचार के दौरान आदित्य की मौत हो गई।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी के छात्र आदित्य अपने स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। तभी चंद्रपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। मृतक के पिता धर्मेंद्र यादव मुंबई में मजदूरी करते हैं।
थानाध्यक्ष प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कर ली गई है। ड्राइवर की तलाश जारी है और अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें