फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा न देने के लिए रचा अपहरण का नाटक

विज्ञापन
Kidnapping - फोटो : GoPetition.com
विज्ञापन

परीक्षा न देने के लिए अल्लापुर में रहने वाले प्रतियोगी छात्र ने अपने ही अपहरण का नाटक रचा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो इस बात का खुलासा हुआ। छात्र को अमेठी स्टेशन पर पकड़ा गया। जिसके बाद जार्जटाउन पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मनीष कुमार बिंद पुत्र तेजबहादुर बिंद जौनपुर के महनपुर गांव का रहने वाला है। वह दो साल से अल्लापुर में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसके साथ दो रूम पार्टनर भी रहते हैं। शनिवार शाम मनीष सब्जी लेने की बात कहकर कमरे से निकला।देर रात तक उसके नहीं लौटने पर साथ रहने वालों ने घरवालों को सूचना दी। रात 12 बजे के करीब मां व दोस्तों के मोबाइल पर मैसेज आया कि मनीष अगवा कर लिया गया है। पुलिस को सूचना दी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। यह सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। वह सुबह शहर पहुंचे और जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू कीतो पता चला कि घरवालोें व दोस्तों के पास मनीष के मोबाइल से मैसेज आया। नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो लोकेशन अमेठी मिली। इस पर एक टीम वहां भेजी गई तो अमेठी स्टेशन पर ही मनीष मिल गया। पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने खुद ही यह नाटक रचा था। दरअसल रविवार को ही नेट की परीक्षा आयोजित थी जिसमें वह नहीं बैठना चाहता था। लेकिन पिता ने उसे परीक्षा में बैठने को कहा था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष छात्र का बयान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें