खौर गांव में रविवार दोपहर तिलक समारोह में शामिल होने गए सपा नेता हरिशंकर उर्फ लल्लन सिंह (81) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मेजा थाना क्षेत्र के भूईपारा गांव के मूल निवासी सपा नेता लल्लन सिंह मेजारोड चौराहे पर परिवार संग रहते थे। वे पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह के करीबी थे। लल्लन सिंह रविवार दोपहर खौर गांव में अधिवक्ता अनिल सिंह के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।
वहां पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह, जिला पंचायत सदस्य देशराज सिंह, दिलावर सिंह मौके पर पहुंचे। बेटे अंशु सिंह का हाल बेहाल था। महीने भर पहले ही इनके बड़े बेटे की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।