फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में हड़ताल की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यौहारों में लगातार छुट्टियों के बीच बैंक में हड़ताल की घोषणा
विज्ञापन

मर्जर के विरोध समेत छह सूत्रीय मांग को लेकर 22 को नहीं करेंगे काम
प्रयागराज। त्यौहारी मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है। बैंकों में इस महीने में कई अतिरिक्त छुट्टियां पड़ रही हैं। इस बीच बैंकों में एक बार फिर हड़ताल की घोषणा की गई है। मर्जर के विरोध समेत छह सूत्रीय मांग को लेकर 22 अक्तूबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। इससे पहले अधिकारी एवं कर्मचारी यूनियनों की ओर से घाटा के लिए एनपीए तथा सरकार की नीतियों को दोषी ठहराते हुए प्रचार अभियान भी चलाया जाएगा।
मर्जर, एनपीए, ग्राहक सेवाओं के शुल्क में वृद्धि समेत अलग-अलग मुद्दों को लेकर बैंक अफसरों तथा कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इन मुद्दों को लेकर पहले ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दो दिन हड़ताल की घोषणा की थी। हालांकि, प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। इसी क्रम में अब कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन एवं बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया है। हड़ताल दीवाली से पहले 22 अक्तूबर को होगी। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि बैंकों के घाटा में जाने की मुख्य वजह एनपीए खाता तथा उनकी वसूली के लिए दोषपूर्ण व्यवस्था है। इसे लेकर उन्होंने आम लोगों के बीच जाने की भी घोषणा की है। बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मदनजी उपाध्याय का कहना है कि इन मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
दीवाली पर बैंकों में लगातार चार दिन छुट्टी रहेगी। 26 को महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी होगी। इसके अगले दिन दीवाली के साथ रविवार भी होगा। इसके बाद 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा तथा फिर 29 को भैयादूज का अवकाश होगा।
कर्मचारियों की मांग
बैंकों का विलय रोका जाए
जनविरोधी बैंकिंग सुधारों पर रोक लगे
खराब ऋणों की वसूली सुनिश्चित कर कर्जदारों के खिलाफ कार्रवाई हो
ग्राहक सेवाओं के शुल्क में वृद्धि तथा दंडात्मक शुल्क पर रोक लगे
नौकरी सुरक्षित हो
सभी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें