नवाबगंज नो इंट्री से कसारी तक लगे स्ट्रीट लाइटों की स्थिति बेहद खराब है। दिन में लाइटें जलती रहती हैं, जबकि रात में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में राहगीरों को दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
माघ मेले के मद्देनजर प्रयागराज शहर में हाईवे के सभी कट को अवरुद्ध कर दिया गया है। ऐसे में अंजान राहगीर अंधेरे में डिवाइडर से टकराकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले महाकुंभ मेले में भी यही हाल था। रात में लाइटें बंद रहने से जहां आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कड़ाके की सर्दी में पुलिस की सीसी टीम भी गश्त करने में मुश्किलें झेल रही है।