भारतगंज रसायन के हमले में घायल युवक आनंद केशरी
मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज वार्ड नं 6 मंगलवारी बाजार के रहने वाले आनंद केशरी पर अज्ञात हमलावर ने मुंह पर एसिड फेंक दिया। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने आवास के पीछे वाहन खड़ा कर घर की ओर लौट रहा था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक युवक पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद वह भाग गया। हमले में युवक घायल होकर चीखने चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान फौरन युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मांडा थाना प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए हैं लेकिन अभी तक संदिग्ध का सुराग नहीं मिल पाया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।