फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किसानों की मेहनत पर छुट्टा पशुओं का धावा, फसलें तबाह

Tue, 23 Dec 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कपारी में खेतों की फसल में जुटे अन्ना पशु
विज्ञापन
क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। किसानों की दिन-रात की मेहनत पर पशु धावा बोल रहे हैं। झुंड के झुंड खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं और चट कर जा रहे हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शिवराजपुर, कपारी, बसहरा, नौडिया, बंधवा, कल्यानपुर, लखनपुर, गोबरा हेवार, पगुवार, नारीबारी, सुरबल चंदेल और अकौरिया सहित कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। गेहूं, चना, सरसों और सब्जी की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।
किसानों का कहना है कि रात भर खेतों की रखवाली करने के बाद भी पशुओं से फसल बचा पाना मुश्किल हो गया है। कई किसान मचान बनाकर, अलाव जलाकर और लाठी-डंडे लेकर खेतों की निगरानी कर रहे हैं, फिर भी पशु झुंड बनाकर धावा बोल देते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं की धरपकड़ कर इन्हें गोशालाओं में भेजा जाए जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो सके। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों का आक्रोश बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें