फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मायावती के जन्मदिन पर अतीक की बीवी शाइस्ता को महापौर बनाने की बनी रणनीति

Mon, 16 Jan 2023 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मम्फोर्डगंज स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में हुए जन्मदिन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने मायावती के साहसिक निर्णयों का जिक्र किया। कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक परिवर्तन का नारा देने वाली बहन मायावती के जन्मदिन पर रविवार को माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन को महापौर बनाने के लिए बसपाइयों ने रणनीति बनाई। इस दौरान मायावती के संघर्षों और इरादों और उनके ऐतिहासिक निर्णयों की याद दिलाई गई। शाइस्ता ने कहा कि नगर निगम में मिनी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। हम विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

विज्ञापन


मम्फोर्डगंज स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में हुए जन्मदिन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने मायावती के साहसिक निर्णयों का जिक्र किया। कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर दिन आम जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। सत्ता में ही सबके बिगड़े काम बनेंगे, इसलिए सत्ता पर कब्जा करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

आने वाले दिनों में हम शाइस्ता परवीन को मेयर के चुनाव में जिताकर प्रयागराज की धरती पर पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे।  अध्यक्षता कर रहीं शाइस्ता ने कहा कि बहन मायावती के सम्मान में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि विरोधी हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करेंगे, लेकिन उनसे सावधान रहना है। नगर निगम में हमारी मिनी सरकार बननी चाहिए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ लेकर चलेंगे हर स्तर पर विरोधियों का मुंहतोड़ जबाब देंगे।
विज्ञापन

सर्वसमाज को बहुजन समाज पार्टी से जोड़ा जाएगा। इनके बाद पूर्व मंत्री बाबूलाल लाल भंवरा ने संघर्ष करने का आह्वान किया। संचालन जिलाध्यक्ष टीएन जैसल ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजबली जैसल, मुख्य सेक्टर प्रभारी अतुल कुमार टीटू, राजेश पासी, प्रवीण भारती, पंकज गौतम, जिला उपाध्यक्ष शाबिर सिद्दीकी, जिला महासचिव विजय सरोज, जिला कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, चौधरी सईद अहमद , टीकेश गौतम , अवधेश गौतम , अमरनाथ निडर  ,गुलाब समेत सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें