फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अमृत भारत एक्सप्रेस की अजीब रफ्तार, तीन किमी की दूरी, 35 मिनट का समय

Thu, 22 Jan 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कामाख्या से रोहतक के बीच शुरू हो रही नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से ज्यादा अपने समय निर्धारण को लेकर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामाख्या से रोहतक के बीच शुरू हो रही नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से ज्यादा अपने समय निर्धारण को लेकर सुर्खियों में है। रेलवे द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित रामबाग स्टेशन पहुंचने में इस ट्रेन को 35 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन


कामाख्या से इस ट्रेन का शुभारंभ 30 जनवरी और रोहतक से 2 फरवरी को होने जा रहा है। गाड़ी संख्या 15672 रोहतक-कामाख्या सुबह 09:25 बजे प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी और सुबह 10:00 बजे रामबाग पहुंचेगी। वहीं वापसी में रामबाग से जंक्शन आने में ट्रेन को केवल 13 मिनट लगेंगे। एक ही ट्रेन के आने जाने का समय इन दिनों चर्चा का विषय है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे में है और प्रयागराज रामबाग पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन है। यह दोनों स्टेशन दो अलग-अलग जोनल रेलवे के इंटरचेंज पॉइंट हैं। जोनल बदलाव और परिचालन संबंधी जरूरतों के लिए यह टाइम मार्जिन रखा गया है। हालांकि रेलवे अफसर इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें