फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का अजब हाल : गया की जगह कोलकाता पहुंची बाइक, फिर हो गई गायब

Sat, 17 May 2025 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे के पार्सल विभाग का अजब हाल है। विभागीय लापरवाही की वजह से सीआईएसएफ का एक जवान पिछले कई दिनों से परेशान है। अबिनाश सी नाम के जवान ने सात मई को प्रयागराज मंडल के कानपुर स्टेशन से बिहार के गया के लिए बाइक बुक कराई।
विज्ञापन
रेलवे पार्सल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के पार्सल विभाग का अजब हाल है। विभागीय लापरवाही की वजह से सीआईएसएफ का एक जवान पिछले कई दिनों से परेशान है। अबिनाश सी नाम के जवान ने सात मई को प्रयागराज मंडल के कानपुर स्टेशन से बिहार के गया के लिए बाइक बुक कराई। कानपुर से बाइक लोड तो हुई, लेकिन गया की जगह कोलकाता पहुंच गई। कोलकाता के बाद बाइक कहां गुम हो गई, यह अब कोई नहीं जानता। इस वजह से जवान लगातार पार्सल ऑफिस का चक्कर काट रहा है। उसने रेल मदद पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ओडिशा के रहने वाले सीआईएसफ जवान अबिनाश सी की भारतीय विद्युत निगम लिमिटेड कानपुर में पोस्टिंग थी। उनका तबादला बिहार के गया में हाल ही में हुआ है। अबिनाश ने गया के लिए अपनी बाइक सात मई को बुक कराई थी। अगले दिन कानपुर-कोलकाता टर्मिनल स्पेशल में उनकी बाइक लोड की गई। लेकिन, बाइक गया स्टेशन पर नहीं उतारी गई। ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन कोलकाता पहुंच गई। जवान ने अपनी शिकायत रेल मदद पर की तो रेलवे की ओर से जवाब दिया गया कि 12357 कोलकाता-अमृतसर से बाइक को कोलकाता से भेजा गया है, लेकिन गया में एक बार फिर बाइक नहीं उतारी गई।

अब बाइक कहां है इसका स्पष्ट जवाब रेलवे की ओर से नहीं दिया जा रहा है। अब जवान अपनी बाइक ढूंढ़ रहा है। रेलवे प्रशासन की ओर से भी उसे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। पार्सल विभाग की लापरवाही से जवान खासा परेशान है। बताया जा रहा है कि इस मामले में डीआरएम प्रयागराज और डीआरएम पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने जवान को आश्वस्त किया है कि बाइक उस तक जल्द पहुंच जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जवान तक बाइक पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें