फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी मार्ग पर बंद कराएं पार्किंग, वसूली

विज्ञापन
Stop parking, disposal on MG route - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
इम्पैक्ट----
विज्ञापन

एमजी मार्ग पर निरस्त होगा पार्किंग ठेका
0 महापौर ने तलब की फाइल, नियम विपरीत टेंडर करने के मिले साक्ष्य, जांच के निर्देश
0 नगर निगम में मची रही खलबली, नगर आयुक्त ने मातहतों संग की बैठक
प्रयागराज। सिविल लाइंस के एमजी मार्ग पर पार्किंग का ठेका निरस्त होगा। लोगों को मनमानी वसूली से भी राहत मिलेगी। अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया तो सोमवार को नगर निगम में खलबली मची रही।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने एमजी मार्ग पर मनाही के बाद ठेका देने को गंभीरता से लिया है। संबंधित पत्रावली देखने के बाद उन्होंने नगर आयुक्त से इस बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि पूरे मामले की जांच कराकर ठेका निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

नगर निगम में इस मामले को लेकर नजूल विभाग के अफसर और कर्मचारी फाइल लेकर दौड़ते भागते रहे। अफसरों ने महापौर को बताया कि कमिश्नर की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2019 को हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया था। यह पूछने पर कि जब पार्किंग के 500 मीटर इर्दगिर्द छोटी बड़ी पार्किंग का ठेका नहीं दिए जाने का शासनादेश है तो यह नियम विपरीत काम क्यों और कैसे किया गया। इस पर अफसर निरुत्तर रहे।
उधर, दोपहर तक तो ठेकेदार के कर्मचारी चुप रहे फिर मनमानी वसूली का काम शुरू कर दिया। सिविल लाइंस के मनु शर्मा ने सोशल मीडिया पर पार्किंग के नाम पर की जा रही मनमानी वसूली पर आपत्ति जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी और अन्य अफसरों से कहा है कि क्या घर छोड़ दें। हम यहीं रहते हैं, दिन भर में कई बार आनाजाना पड़ता है, ऐसे में तो सामान से ज्यादा तो पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा।
जिस बैठक को माना आधार, उसी की अनदेखी
नगर निगम के अफसरों ने एमजी मार्ग पर पार्किंग का ठेका देने में जिस बैठक को आधार बनाया है, उसी के अन्य निर्देशों की अनदेखी की। बैठक की कार्यवृत्ति में साफ लिखा है कि सिविल लाइंस में सड़क पर वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे। लोगों को मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा करने को कहा जाएगा। ऊपरी तल पर चार पहिया तो निचले तल पर दो पहिया वाहन खड़े कराए जाएंगे।
शुल्क निर्धारण भी मनमाना
एमजी मार्ग पर पार्किंग शुल्क निर्धारण में ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। महापौर के मुताबिक नियम विपरीत लोगो से मल्टीलेवल पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। निगम अफसरों ने यहां लापरवाही की, न्यूनतम शुल्क का प्रस्ताव ही नहीं दिया।
विज्ञापन

- एमजी मार्ग पर शासनादेश के विपरीत टेंडर करने के साक्ष्य मिले हैं। नगर आयुक्त और नजूल विभाग को शासनादेश की प्रति भी उपलब्ध कराई थी। जनहित में ठेका निरस्त कराया जाएगा।- अभिलाषा गुप्ता नंदी, महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें