फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान पर रोक मामला : सख्ती पर जागा शिक्षा विभाग

Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एमएल कॉन्वेंट स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सादियाबाद स्थित एमए कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रगान के विरोध पर बढ़ते विवाद तथा सरकार की सख्ती के बाद शिक्षा महकमा भी जाग गया है। कार्रवाई से बचने के लिए शिक्षा विभाग के अफसरों ने रविवार को आनन-फानन में जांच कमेटी गठित कर दी। तीन सदस्यीय कमेटी सोमवार को स्कूल जाकर जांच करेगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि सीडीओ के आदेश पर रविवार को स्कूल परिसर सीज कर दिया गया। ऐसे में जांच टीम सोमवार को वहां क्या पाएगी, इस पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि जांच सह जिला विद्यालय निरीक्षक बीएन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ला और अर्जुन सिंह की कमेटी करेगी। कमेटी सोमवार को ही रिपोर्ट सौंप देगी। राष्ट्रगान को लेकर उपजे विवाद के बीच स्कूल के रजिस्ट्रेशन पर भी सवाल खड़ा हो गया है। एमए कान्वेंट स्कूल को मान्यता तो नहीं ही है और सादियाबाद में स्कूल बिना रजिस्ट्रेेशन के चल रहा है। प्रबंधन ने सिर्फ मेंहदौरी स्थित एमए कान्वेंट स्कूल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उसी के नाम पर सादियाबाद में भी स्कूल खोल लिया गया। बीएसए जयकरन का कहना है कि  एक रजिस्ट्रेशन पर दो स्कूल चलाए जाने की भी जांच की जाएगी।

एमए कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रगान पर रोक का चारों तरफ विरोध शुरू हो गया है। अलग-अलग संगठनों की ओर से बैठक तथा प्रदर्शन कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। हिन्दू युवा वाहिनी के बैनर तले लोगों ने रविवार को चंद्रलोक चौराहे पर प्रदेश के शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया। वे स्कूल के साथ प्रबंधक की संपत्ति सीज करने की भी मांग कर रहे थे। पुतला दहन करने वालों में मोनू गुप्ता, विनय मिश्रा, नन्हूं पंडित, त्रिभुवन सिंह आदि शामिल रहे। भारतीय जनता पार्टी के आचार्य कुशमुनि स्वरूप ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रगान पर रोक को राष्ट्रद्रोह बताते हुए प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक अन्य बैठक में समाजसेवी कपिल तिवारी, शिवाकांत, अभिषेक ठाकुर, जितेंद्र सिंह, आलोकख् अनुराग आदि ने प्रबंधक तथा अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें