फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलिंग में गड़बड़ी की भरमार, एन साफ्ट को चेतावनी

विज्ञापन
Stiff reprimand over money collection in the name of smart meter
विज्ञापन
प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक(कामर्शियल) ओपी दीक्षित ने रविवार को बिजली विभाग के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा में स्मार्ट मीटर व बीलिंग में गड़बड़ी की शिकायतों पर नाराजगी जताई। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से धन उगाही करने और मनमाना बिलिंग के मामलों को उन्होंने गंभीरता से लिया। इस पर बिलिंग कंपनी एन साफ्ट और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी एलएनटी प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी गई। निदेशक ने कहा कि अगर इन कंपनियों के रवैये में सुधार नहीं आता को सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

पावर हाउस परिसर स्थित मुख्य अभियंता(वितरण) दफ्तर में निदेशक कामर्शियल ने डिवीजन वाइज ओटीएस स्कीम के अलावा बकाये की वसूली की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आसान किश्त योजना (ओटीएस) के तहत अब पंजीयन की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्राथमिकता बिंदुओं वाली झटपट योजना में ऑन लाइन कनेक्शन देने में लापरवाही करने वाले अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि ऑन लाइन आवेदन के 24 घंटे के भीतर कनेक्शन न मिलने से संबंधित अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता ओपी दीक्षित, अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, एसई फर्स्ट एके श्रीवास्तव, एसई गंगापार आनंद पांडेय, एक्सईएन एलपी चक्रवेदी, महेंद्र प्रसाद, बम्हरौली के एक्सईएन राजमंगल सिंह, नैनी के एक्सईएन लक्ष्मीशंकर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें