फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : माफिया अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर करने वाली STF टीम को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक, 17 सदस्य हैं शामिल

Wed, 14 Aug 2024 04:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र स्थित पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने असद और गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनाें के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और पी-88 वॉल्थर पिस्टल भी बरामद की गई थी। एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन
माफिया अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम हसन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल और उनके दो अंगरक्षकों की दिन दहाड़े गोली और बम मारकर हत्या करने वाले माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम हसन का एनकाउंटर करने वाली टीम को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड 15 अगस्त को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी। एनकाउंटर का नेतृत्व प्रयागराज एसटीएफ के तत्कालीन डिप्टी एसपी नवेंदू सिंह ने किया था।

विज्ञापन


नवेंदु सिंह को चौथी बार गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके पहले तीन बार उन्हें और सम्मानित किया जा चुका है। असद और गुलाम का एनकाउंटर एसटीएफ ने झांसी में किया था। टीम में कुल 17 लोग शामिल थे। इन सभी सदस्यों को गैलेंट्री अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। काफी समय बाद यूपी पुलिस को यह अवॉर्ड मिलने जा रहा है। 


बता दें कि 13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र स्थित पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने असद और गुलाम को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनाें के पास से अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर और पी-88 वॉल्थर पिस्टल भी बरामद की गई थी।

विज्ञापन


24 फरवरी को उमेश पाल की उनके घर के पास गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। असद और गुलाम सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें