फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को संभल से पकड़ा, नशा तस्करी के मामले में चल रहा था फरार

Mon, 06 Apr 2026 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अयोध्या में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अपराधी अरुण को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने संभल से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से मेरठ के जागृति विहार निवासी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अपराधी अरुण को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने संभल से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से मेरठ के जागृति विहार निवासी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को एसटीएफ की टीम ने अयोध्या पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ प्रयागराज की टीम को सूचना मिली कि अयोध्या के थाना बीकापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अरुण के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। साथ ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। जानकारी मिलते ही एसटीएफ प्रभारी जय प्रकाश की टीम ने आरोपी को संभल जिले के थाना बबराला स्थित अंबेडकर कॉलोनी के पास से पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करता था। वह गांजा को मेरठ और उसके आसपास के जिलों में महंगे दाम पर बेचता था। वर्ष 2023 में उसने ओडिशा से गांजा की खेप मंगाई थी, लेकिन उसके साथी अयोध्या में पकड़े गए। इसके बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। तब से वह संभल में छिपकर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें