फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बुलंदशहर के इनामी इमरान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, लूटपाट के कई मामले हैं दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) आगरा की टीम ने 50 हजार के इनामी इमरान उर्फ अनवर खां को घूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरेहा तिराहा से रविवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अनवर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) आगरा की टीम ने 50 हजार के इनामी इमरान उर्फ अनवर खां को घूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अमरेहा तिराहा से रविवार को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिरचिटा निवासी आरोपी इमरान पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। उसने चित्रकूट के बरगढ़ स्थित अपनी ससुराल में छिपने का ठिकाना बनाया था।

विज्ञापन


एसटीएफ को पता चला कि वर्ष 2020 में घूरपुर थाने में इमरान के खिलाफ लूट-डकैती की एफआईआर दर्ज की गई थी। साथ ही उसपर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। आरोपी को रविवार दोपहर करीब 12 बजे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिरचिटा निवासी सिराजु, आमिर, फखरूद्दीन उर्फ नेता, इमरान उर्फ अनवर समेत अन्य दो लोगों के साथ मिलकर घूरपुर में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की थी।

इसके अलावा दिसंबर-2025 में घूरपुर में अपने साथी मंजूर व सिराजु के साथ मिलकर बर्तन की दुकान में डाका डालने का प्रयास किया था लेकिन दुकानदार के घरवालों के विरोध करने पर उन्हें घायल कर मौके से फरार हो गया था। जांच में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों में हुईं घटनाओं में भी शामिल रहा है।
विज्ञापन


एसटीएफ की जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ प्रयागराज के अलावा कौशाम्बी और चित्रकूट के थानों में भी एफआईआर दर्ज हैं। बता दें कि एसटीएफ की टीम ने 13 जनवरी को 50 हजार रुपये के वांछित रफीक को भी घूरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें