फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने दबोचे भाड़े के शूटर

Thu, 16 Jul 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (कौड़िहार)। एसटीएफ और नवाबगंज पुलिस ने मंगलवार रात अटरामपुर रेलवे स्टेशन के पास से भाड़े पर हत्या करने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, एक पिस्टल, कारतूस और लूट की बाइक बरामद की है। बदमाशों ने प्रधानपति रामचंद्र फौजी और हत्या के मामले में चश्मदीद गवाह लड़की की सुपारी ली थी। साथ ही वे एक एक सोनार के  साथ लूट की साजिश रच रहे थे। पकड़ा गया बदमाश राजकुमार गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन


एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट के एसआई अतुल सिंह को सर्विलांस और मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अटरामपुर रेलवे स्टेशन के पास भाड़े पर हत्या करने वाले तीन शूटर मौजूद हैं। इस एसओ नवाबगंज रामआशीष उपाध्याय, एसआई रोहित कुमार, सिपाही जियाऊल और हमराहियों के साथ घेरेबंदी कर नवाबगंज के शृंग्वेरपुर गांव के दिनेश यादव, इब्राहिमपुर के यशवन्त कुमार उर्फ बबलू सरोज उर्फ कटकू पासी और शैलेष पांडेय निवासी बिजलीपुर को दबोच लिया। एसटीएफ एसआई अतुल सिंह के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि शृंग्वेरपुर के पप्पू पांडेय नामक युवक ने दो लाख रुपये में एक लड़की की सुपारी दी थी।

 लड़की सलोरी की है। साथ ही प्रधानपति रामचंद्र फौजी की हत्या की सुपारी ली थी। इसके अलावा बदमाश निंदुरा के एक सराफा कारोबारी विनोद सोनकर से लूट की साजिश रच रहे थे। रामचंद्र फौजी की हत्या दिनेश भी करना चाहता था। उसकी रामचंद्र से रंजिश भी है। एसआई अतुल सिंह ने बताया कि दिनेश शातिर बदमाश है। उस पर इलाहाबाद और प्रतापगढ़ जिले में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। राजकुमार और शैलेष भी शातिर बदमाश हैं। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें