प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने यह आदेश सोमवार को जारी किया।
अभी तक तृतीय श्रेणी लिपिकों के पद पर चयन और नियुक्ति का अधिकार प्रबंधन के पास था। जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।