फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध कार्यों में सांख्यिकी उपयोगी

Tue, 30 Apr 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Research
विज्ञापन

विज्ञान के विषयों में सांख्यिकी का प्रयोग का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। धोश कार्यों में डाटा के विश्लेषण के लिए सांख्यिकी अत्यंत उपयोगी है। यह बात शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. आरकेपी सिंह ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में कही।

विज्ञापन



‘जैविक विज्ञान एवं जैव-सांख्यिकी’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रो. सिंह ने कहा कि आज के समय में हर विषय में सांख्यिकी का प्रयोग गुणवत्ता रखने में सहायक है। अध्यक्षता करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि सांख्यिकी की उपयोगिता विज्ञान के अलावा अन्य विषयों में भी है। उन्होंने रोचक उदाहरण के साथ कहा कि जैसे हर सब्जी में लागू की उपयोगिता है, वैसे ही सांख्यिकी भी हर विषय में उपयोगी है।


कार्यशाला में देश भर से आए 112 प्रतिभागियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस मौके पर चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज चीन की डॉ. किरन गुप्ता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. अनूप चतुर्वेदी, प्रो. सैयद इब्राहिम रिजवी, मुक्त विवि के विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक डॉ. आशुतोष गुप्ता एवं वन अनुसंधान संस्थान की डाम्ङ कुमुद दुबे ने भी व्याख्यान दिए। कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. दिनेश गुप्त ने प्रस्तुत की। स्वागत डॉ. श्रुति, संचालन डॉ. दीपा पाठक एवं डॉ. सुषमा चौहान ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें