Election Commission and Income Tax
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अब लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन करने का एलान किया है। रविवार को टूरिस्ट बंगला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि संयुक्त परिषद के प्रयास से कर्मचारियों की कुछ मांगें पूरी हुई हैं लेकिन तमाम मांगे अब भी अधूरी है।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, आउटसोर्सिंग प्रथा बंद करने, संविदा कर्मियों का नियमित पदों पर संयोजन किया जाना आदि मांगों पर सरकार अब तक कोई निर्णय नहीं ले सकी है। इसे लेकर अब लोकसभा चुनाव बाद आंदोलन का एलान किया जाएगा। इस दौरान रमाकांत त्रिपाठी, सुरेंद्र कुंवर, विवेक द्विवेदी, अभय शुक्ला, मयंक सिंह आदि मौजूद रहे।