फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Tue, 30 Jan 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 में सफल घोषित अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा इलाहाबाद एवं लखनऊ के केंद्रों में होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ‘http://uppsc.up.nic.in’ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत उनको वेबसाइट पर प्रदर्शित फार्मेट पर इलाहाबाद या लखनऊ में कोई एक वांछित केंद्र और दो वैकल्पिक विषय चयनित करने हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार वांछित सूचनाएं पांच फरवरी तक सही-सही एवं सावधानी पूर्वक भरनी हैं, क्योंकि एक बार केंद्र और वैकल्पिक विषय चुनने के बाद उसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर प्रदर्शित एसबीआई एमओपीएस पेज के पोर्टल से एसबीआई या अन्य 55 बैंकों में से किसी एक बैंक का चयन करना होगा। चयन किए बैंक के द्वारा डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इसकी सुविधा न होने पर एसबीआई का ई-चालान मुद्रित करके नगद भुगतान द्वारा भी परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकता है।

मोबाइल बैंकिंग द्वारा ‘बडी’ एप के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद परंपरागत आवेदन को पूर्ण रूप से भरकर उसे आवश्यक संलग्नों के साथ 28 फरवरी को शाम छह बजे तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आयोग को भेजा जा सकता है या आयोग के गेट नंबर तीन पर जमा किया जा सकता है। इस तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वांछित प्रमाणपत्रों के संलग्न न होने पर आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार मुख्य परीक्षा की तिथि के लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर में पीसीएस मुख्य परीक्षा 17 मार्च को प्रस्तावित है, जबकि प्रतियोगी परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस बाबत प्रतियोगियों ने सोमवार को आयोग के सचिव जगदीश को ज्ञापन सौंपा। सचिव ने कहा कि परीक्षा समिति के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे, लेकिन जब तक नई तिथि को लेकर कोई निर्णय नहीं होता, तब तक पहले से प्रस्तावित तिथि को ही आधार मानकर परीक्षा की तैयारी करें। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत पांडेय, संतोष उपाध्याय, संदीप सिंह, अरुण मिश्र, अभय सिंह, किशन यादव, रवि राय, वेद त्रिपाठी, गौरव बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें