फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में टकटैया रही विजेता

Fri, 24 Jul 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विकास खण्ड करछना की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया
विज्ञापन
विकास खंड करछना की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने किया। कबड्डी में बालक और बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय टकटैया विजेता रही, कंपोजिट विद्यालय करेहा उपविजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जरूरी है। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कीर्ति प्रकाश मिश्र के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और तैराकी सहित विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें