मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के सबसे अधिक 1880 पद हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग में 764, एससी 276, एसटी 132, ओबीसी 506 और ईडब्ल्यूएस की 202 सीटों पर भर्ती होनी है।
कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2022 की रिक्तियों की संख्या जारी कर दी है। आयोग की ओर से सीएचएसएल 2022 में 4522 पदों पर भर्ती होगी। इसमें अनारक्षित पदों की संख्या 1950, एससी 656, एसटी 301, ओबीसी 1978 और ईडब्ल्यूएस के 517 पद शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में लोअर डिविजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के सबसे अधिक 1880 पद हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग में 764, एससी 276, एसटी 132, ओबीसी 506 और ईडब्ल्यूएस की 202 सीटों पर भर्ती होनी है। कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स में 429 पदों पर चयन होना है। बाॅर्डर रोड आर्गेनाइजेशन में 198 और रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में 185 पदों पर चयन किया जाना है।