फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोसफेस्टो में सेंट जोसेफ बना चैम्पियन

Sun, 22 Nov 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सेंट जोसेफ कॉलेज में शनिवार को ‘जूनियन जोसेफेस्ट’ आयोजित किया गया। इसमें सेंट जोसेफ, सेंट जोसेफ गर्ल्स विंग, क्राइस्ट ज्योति स्कूल, मेरी लूकस स्कूल, बिशप जॉर्ज स्कूल, सेंट एंथोनी स्कूल, बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल ने छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाषण, कविता, हिन्दी एवं अंग्रेजी समूह गीत, सामान्य ज्ञान, सुलेख, मॉडल मेकिंग एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कॉलेज चैंपियन बना, जबकि दूसरे स्थान पर बेथनी कॉन्वेंट और तीसरे स्थान पर बिशप जॉर्ज स्कूल रहा।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में क्राइस्ट ज्योति स्कूल, सेंट जोसेफ गर्ल्स विंग, बिशप जॉर्ज स्कूल, कविता में सेंट एंथोनी स्कूल, सेंट जोसेफ कॉलेज, सेंट जोसेफ गर्ल्स विंग, अंग्रेजी समूह गान में सेंट जोसेफ, बेथनी कॉन्वेंट, बिशप जॉर्ज स्कूल, हिंदू समूह गान में सेंट जोसेफ, बेथनी कॉन्वेंट, क्राइस्ट ज्योति स्कूल, मॉडल मेकिंग में बिशप जॉर्ज स्कूल, गर्ल्स हाईस्कूल, सेंट जोसेफ कॉलेज, समूह नृत्य में सेंट जोसेफ, बेथनी कॉन्वेंट, सेंट एंथोनी कॉन्वेंट क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

जोसफेस्ट की शुरूआत डॉ.वीएन दत्ता, सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य रेव्हरेंट रॉल्फी डिसूजा, प्रधानाध्यापक फादर अलबर्ट लोबो, एस भगावन एं कैप्टन इशित कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सी बेनेट ने प्रार्थना की, जबकि छात्रों ने सामूहिक प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। इस मौके सेंट जोसेफ की कंप्यूटर टीचरों ने सूचना और प्रौद्योगिकी का प्रस्तुतीकरण किया। आत्मजीत नृत्य स्कूल के बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन उप कप्तान श्वेत राय ने किया। इसमें आर शली, फादर रेजीनाल्ड डिसूजा, फादर फ्रांसिस, फादर मनोज, उप प्रधानाचार्य रेव्हरेंट फादर लेस्ली कुटीना आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें