सिविल लाइंस स्थित भदरी कोठी में जन सत्ता दल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, युवाओं की बेरोजगारी तथा दिल्ली में चल रहे नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
सिविल लाइंस स्थित भदरी कोठी में जन सत्ता दल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, युवाओं की बेरोजगारी तथा दिल्ली में चल रहे नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने दावा किया कि जन सत्ता दल को पूरे उत्तर प्रदेश में 27 प्रतिशत वोटों का समर्थन प्राप्त है। साथ ही घोषणा की गई कि सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीके सिंह, राजू प्रधान महासचिव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह राजावत, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुहम्मद नसीर, राकेश पांडेय मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।