SSP Prayagraj Satyarth Anirudh Pankaj
प्रयागराज। एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने पुलिस लाइन में जिले के सभी एएसपी और क्षेत्राधिकारियों के साथ मीटिंग की और कहा कि वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अपराध न होने पाएं, इसलिए इंटेलिजेंस को और मजबूत किया जाय। पुराने विवादों पर अधिकारी खुद नजर रखें और लगातार निरोधात्मक कार्रवाई करें।
कीडगंज और धूमनगंज में पकड़ा गया जुआ
प्रयागराज। कीडगंज और धूमनगंज में पुलिस ने जुआ खेलते 11 लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से तकरीबन साढ़े 16 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया।