कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को सचिवालय में कनिष्ठ सहायक के 62 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसी के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है। समान अंक पर एक से अधिक अभ्यर्थी होने की स्थिति में उम्र और नामकरण के आधार पर चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है।

विज्ञापन
आयोग की ओर से इन पदों के लिए पिछले वर्ष आवेदन मांगे गए थे। वहीं परीक्षा इसी वर्ष 15 जून को कराई गई थी। कुल चयनित 62 अभ्यर्थियों में से 49 सामान्य वर्ग के हैं। अनुसूचित जाति के आठ, अनुसूचित जनजाति के पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि अनुसूचित जन जाति का कटऑफ 139.25 तथा अनुसूचित जाति का 106 अंक है। वहीं, सामान्य का कटऑफ 156.25 अंक है।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तरी कुंजी पर अभ्यर्थियों से ली गईं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। अंतिम उत्तर कुंजी तथा सभी अभ्यर्थियों को मिले अंक शीघ्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।