सुरीली आवाज, घुंघरुओं की झंकार, भगवत स्तुति तो कभी प्रेम संगीत से सर्द मौसम का स्वागत करने वाला अमर उजाला शुभ-लाभ कार्निवाल संपन्न हो गया। बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा, पीडीए उपाध्यक्ष डॉ. अमित पाल शर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। शाम की शुरुआत आशीष बनर्जी ने भजन चीर के छाती अपनी बोले पवनपुत्र हनुमान से की। इसके बाद तो माहौल संगीत के हवाले हो गया।
काली नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमल किशोर ने महाभारत के प्रसिद्ध संवाद मैं समय हूं की मिमिक्री कर दिवंगत अभिनेता पंकज धीर को श्रद्धांजलि दी। रोमा और आशीष बनर्जी की जोड़ी ने जानेजां ढूंढता फिर रहा मैं तुम्हे रात-दिन..., रोमा और आशीष बनर्जी के इस गीत संगीत संध्या का समापन हुआ। मंच पर पूर्व मंडलायुक्त आरके वर्मा, सरस्वती मोटर्स के अंकित राज और चड्ढा ज्वेलर्स के रजत चड्ढा ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में सिंधी पटाखे वाले की ओर से रंगीन आतिशबाजी ने आसमान को जगमग कर दिया।
शहरवासियों में ऊर्जा भरते हैं सांस्कृतिक आयोजन
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा अखबार प्रशासन को आईना दिखाने का काम करता है। अमर उजाला यह काम बेहतर कर रहा है। समाचार प्रशासन को सुधार करने में मदद करते हैं। सकारात्मक पत्रकारिता समाज के विकास की दिशा तय करती है। ऐसे कार्यक्रम शहरवासियों में तो ऊर्जा भरते ही है, पत्रकारों को भी तरोताजा कर देते हैं।
इनकी रही शानदार प्रस्तुति
पुष्पेंद्र, वीरू, अनमोल, स्वरा (सरोज संगीत विद्यालय) विप्रा, अनन्या दुबे, प्रियांशी श्रीवास्तव, सोनाली चक्रवर्ती (धरोहर कला संस्थान), गर्ल्स डांस ग्रुप, तरुण चोपड़ा के संयोजन में शुभांगी, लकी, सिमरन, सुहानी, संदीप, अंकित की नृत्य नाटिकाएं, सरस्वती संगीतालय की मीनू तिवारी के निर्देशन में समृद्धि श्रीवास्तव, आंचल मिश्रा, जाह्नवी और विनीता उपाध्याय का समूह नृत्य।