फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC News : सब इंस्पेक्टर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, के 5296 अभ्यर्थी सफल

Wed, 22 Oct 2025 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए इस वर्ष की दीपावली बड़ी सौगात लेकर आई। कर्मचारी चयन आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 5296 अभ्यर्थी सफल घोषित किए हैं।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए इस वर्ष की दीपावली बड़ी सौगात लेकर आई। कर्मचारी चयन आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल 5296 अभ्यर्थी सफल घोषित किए हैं। इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 455 है।

आयोग की ओर से 2024 की भर्ती के अंतर्गत दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशक्त पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का परिणाम इसी वर्ष आठ अगस्त को घोषित किया गया था, जिसमें 22244 अभ्यर्थी मेडिकल एग्जाम के लिए सफल हुए थे। हालांकि, बाद में दो अभ्यर्थी बढ़ गए। इस तरह से 15 से 27 सितंबर के बीच कुल 22246 अभ्यर्थियों का मेडिकल एग्जाम हुआ। इसी के साथ डॉक्यूमेंट का सत्यापन कार्य भी हुआ। इस आधार पर सोमवार की रात में अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया।        

विज्ञापन

इसमें कुल 5396 अभ्यर्थी अंतिम तौर चयनित किए गए हैं। इनमें से केंद्रीय सशक्त पुलिस बल के लिए 5122 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें से 394 महिलाएं हैंं। वहीं दिल्ली पुलिस में 174 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें से 61 महिला अभ्यर्थी हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस में पुरुष वर्ग में सब इंस्पेक्टर के 125 पदों पर भर्ती की जानी थे लेकिन विभागीय कोटे के 12 पद नहीं भरे जा सके। इसकी वजह से 113 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें