राजरूपपुर में हादसे के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
फुटेज को पुलिस जांच में किया शामिल
जैगुआर कार से हादसे के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस अहम सबूत मान रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज हादसे की भयावहता बयान कर रहे हैं। इनमें कार की रफ्तार और उसके बेकाबू होकर लोगों को कुचलने की घटना का एक-एक दृश्य कैद है जो विवेचना को आगे बढ़ाने में बेहद अहम है।
यह था मामला
रविवार को जैगुआर कार चालक ने दो कार, पांच बाइक और छह से अधिक ठेलों को टक्कर मारते हुए सात लोगों को कुचल दिया था। हादसे में राजरूपपुर निवासी प्रदीप पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदीप का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम किया था।