फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC News : अभ्यर्थी अब अपनी पसंद से चुनें शहर, तिथि और पाली, सीएचएसएल टियर-1 से शुरू होगी सुविधा

Sun, 19 Oct 2025 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अभ्यर्थियों को दिवाली का तोहफा दिया है। अभ्यर्थी अब अपना मनपसंद परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) टियर-1 से अभ्यर्थियों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अभ्यर्थियों को दिवाली का तोहफा दिया है। अभ्यर्थी अब अपना मनपसंद परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) टियर-1 से अभ्यर्थियों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। एसएससी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयोग ने अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा तिथि, शहर और पाली चुनने की सुविधा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल में लॉगिन करना होगा और शहर (आवेदन के समय दिए गए तीन विकल्पों में से), तिथि और पाली का चयन करना होगा।

विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थी पोर्टल 22 से 28 अक्तूबर 2025 तक खुला रहेगा। पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आवेदन के समय तीन शहरों में जो विकल्प चुना था, उसके आधार पर अभ्यर्थियों को उन शहरों में विभिन्न तिथियों और पाली में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी उपलब्ध तिथि पर अपनी पसंद के अनुसार किसी शहर में एक विशिष्ट पाली चुन सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जिन उम्मीदवारों ने क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा देने का विकल्प चुना है, उनके लिए तिथियों और पालियों के विकल्प सीमित हो सकते हैं। यदि विकल्पों का प्रयोग करते समय, पहले चुने गए तीनों शहरों के सभी स्लॉट भर चुके हैं तो उम्मीदवार को वैकल्पिक शहरों की एक सूची दी जाएगी जहां स्लॉट उपलब्ध हों।

विज्ञापन

आयोग वैकल्पिक शहरों से किसी एक को चुनने के लिए उम्मीदवार को उस शहर का स्लॉट देगा लेकिन बिना किसी विशिष्ट तिथि और शिफ्ट के विकल्प के। इस सुविधा का उपयोग करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि, शहर और शिफ्ट चुनने के अपने विकल्प का सावधानीपूर्वक प्रयोग करना है। किसी भी परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि आवंटन उम्मीदवारों द्वारा स्वयं चुने गए विकल्पों के आधार पर किया जा रहा है। जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा यानी 22 से 28 अक्तूबर तक तिथि, शहर और शिफ्ट का विकल्प नहीं चुनते हैं, उनके लिए आयोग यह मान लेगा कि ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने के इच्छुक नहीं हैं। अभ्यर्थी यह भी ध्यान रखें कि विस्तृत विकल्प प्रक्रिया में मार्गदर्शन के लिए आवश्यक स्क्रीनशॉट सहित एक स्व-व्याख्यात्मक दस्तावेज पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अब 21 तक दर्ज होंगी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां

संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई) 2025 के टियर-I की संभावित उत्तर कुंजियाें पर आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा 21 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक बढ़ा दी गई है। पहले 16 से 19 अक्तूबर रात नाै बजे तक आयोग की वेबसाइट http:ssc.gov.in पर आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें