पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 10.30, दूसरी पाली की अपराह्न एक से 2.30 और तीसरी पाली की परीक्षा शाम पांच से 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 10 से 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा के लिए देश भर में 2358535 अभ्यर्थी पंजीकृत है, जिनमें से 647882 अभ्यर्थी एसएससी मध्य क्षेत्र, प्रयागराज के तहत परीक्षा में शामिल होंगे। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत यूपी और बिहार में प्रयागराज समेत 17 जिलों के 82 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज में नौ केंद्र बनाए गए हैं और यहां 51360 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, सर्वाधिक 99592 परीक्षार्थी कानपुर के 11 केंद्रों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी और यह तीन पालियों में होगी।
विज्ञापन
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 10.30, दूसरी पाली की अपराह्न एक से 2.30 और तीसरी पाली की परीक्षा शाम पांच से 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी। विलंब से आने वालों को किसी भी सूरत में केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी मध्य क्षेत्र के प्रयागराज और कानपुर के साथ यूपी के आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर एवं वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, बिहार में पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, आरा एवं भागलपुर में परीक्षा आयोजित की जाएगी।