SSC GD Exam : एसएससी जीडी परीक्षा नहीं दे पाने पर हंगामा, परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़, चक्काजाम
Mon, 25 May 2026 07:54 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
सार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित एसएससी जीडी परीक्षा नहीं दे पाने पर छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। परीक्षार्थियों ने न सिर्फ परीक्षा केंद्र में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया बल्कि सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित एसएससी जीडी परीक्षा नहीं दे पाने पर छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। परीक्षार्थियों ने न सिर्फ परीक्षा केंद्र में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया बल्कि सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। एसएससी जीडी परीक्षा में के लिए अधिक परीक्षार्थियों को बुला लेने के कारण अंदावा के एक परीक्षा केंद्र पर बवाल हो गया।
विज्ञापन
परीक्षा में हिस्सा न ले पाने से आक्रोशित युवकों ने परीक्षा केंद्र में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। कक्षाओं में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, सीपीयू के अलावा कुर्सी और फर्नीचर आदि को तोड़ दिया। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित छात्र यहीं पर शांत नहीं हुए। वह विद्यालय के बाहर पहुंचकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। किसी तरह से समझा बुझाकर छात्रों के गुस्से को शांत किया गया। छात्रों का कहना था कि जब बैठने की जगह नहीं थी तो इतने दूर से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में सीटिंग संख्या से अधिक परीक्षार्थियों को बुला लिया गया।