एसएससी की ओर से आयोजित जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 सोमवार से उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन की एकमात्र पाली के लिए कुल 24,900 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,415 (41.83 फीसदी) अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 14,485 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले यूपी और बिहार के 18 शहरों के 41 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 14,66,957 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें पुरुषों की संख्या 11,05,803 और महिलाओं की संख्या 3,61,154 है। परीक्षा 20 दिन तक चलेगी।