फोटो परिचय नवाबगंज 01 मृतक जीत लाल पटेल की फाइल फोटो
प्रयागराज-रायबरेली हाईवे कसारी गांव के सामने सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल किसान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जीत लाल पटेल(52) निवासी आदमपुर मजरा तीनों तारा थाना नवाबगंज खेती व घर पर तेल निकालने का काम करते थे। जिसकी मशीन बनवाने सुबह करीब 5:30 बजे वह प्रयागराज-रायबरेली हाईवे कसारी के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, जहां अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले जाया गया। जहां रेफर के बाद परिजन घायल को फाफामऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पर नवाबगंज सीसी टीम प्रभारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।