SSC Fase-6 selection post answer key released
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फेज-6 सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग की ओर से 14 से 16 अक्तूबर के बीच हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा की उत्तर कुंजी पर किसी प्रकार की आपत्ति 30 अक्तूबर से एक नवंबर के बीच की जा सकती है।
सीजीएल-2018 टियर-2 अंतिम उत्तर कुंजी जारी
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा-2018 टियर-2 की संभावित उत्तरकुंजी 25 अक्तूबर को जारी किया था, परीक्षार्थियों की आपत्ति लेने के बाद आयोग ने बुधवार को सीजीएल-2018 टियर-2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी। परीक्षार्थी वेबसाइट से अपने उत्तर का मिलान 29 नवंबर तक कर सकते हैं।