UPPSC: Assistant Registrar Exam-2014 Results Declared
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2014 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सहायक कुलसचिव परीक्षा 19 एवं 20 मार्च 2017 को लखनऊ में हुई थी। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल 455 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में 20 रिक्तियों के सापेक्ष कुल 68 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
आयोग के सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि परीक्षाफल आयोग के सूचना पट पर लगा दिया गया है। साथ ही आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर भी उपलब्ध है। परीक्षा का प्राप्तांक, कटऑफ की जानकारी अंतिम परिणाम जारी करने के बाद दी जाएगी। इस संबंध में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रार्थनापत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।