फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 17 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा-2019 (सीएचएसएल) 17 से 28 मार्च के बीच होगी। सीएचएसएल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर-1) केलिए प्रवेश पत्र एसएससी मध्य क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की महत्वपूर्ण परीक्षा में अबकी लगभग 11 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले (यूपी-बिहार) के 19 जिले में आयोजित होगी।
विज्ञापन

सीएचएसएल के परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल आईडी प्रूफ जिसमें जन्म तिथि लिखी हो लेकर आना होगा। सीएचएसएल में अबकी बार कुल 4893 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों में 2354 पद अनारक्षित, 630 पद अनुसूचित जाति, 386 अनुसूचित जनजाति तथा 1014 पद अन्य पिछड़े और 509 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित है।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा टियर-1 का पैटर्न
सीएचएसएल परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। पेपर के चार भाग होंगे। पहले भाग में इंग्लिश लैंग्वेज, दूसरे भाग में जनरल इंटेलीजेंस, तीसरे भाग में बेसिक अर्थमेटिक और चौथे भाग में जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर में कुल 200 अंकों के लिए प्रश्न होंगे। प्रत्येक भाग से 25-25 प्रश्न 50-50 अंकों के लिए होंगे।
अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंकों की कटौती की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें