कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार की तिथियों में बदलाव किया है। आयोग ने संशोधित तिथियों की सूचना जारी करते हुए बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
आयोग के अनुसार, परीक्षा की मूल अधिसूचनाएं सितंबर 2025 में जारी की गई थीं जिनमें दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं की अधिसूचनाओं में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार कर लें। समय सीमा बीतने के बाद कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परीक्षाएं और आवेदन सुधार की तिथियां
परीक्षा तिथियां
कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष दिल्ली पुलिस परीक्षा 31 अक्तूबर से दो नवंबर रात 11:00 बजे तक
हेड कांस्टेबल सहायक वायरलेस ऑपरेटर/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर दिल्ली पुलिस परीक्षा 31 अक्तूबर से दो नवंबर रात 11:00 बजे तक
कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला दिल्ली पुलिस परीक्षा सात नवंबर से नौ नवंबर रात 11:00 बजे तक
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) दिल्ली पुलिस परीक्षा पांच नवंबर से सात नवंबर रात 11:00 बजे तक
सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा तीन नवंबर से पांच नवंबर रात 11:00 बजे तक