फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नैनी में कच्ची दीवार ढहने से वृद्धा की मौत, दो नाती घायल, रात में सोते समय हुआ हादसा

Fri, 24 Oct 2025 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुंगारी गांव में बृहस्पतिवार रात कच्ची दीवार ढहने से कमरे में सो रही एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसके दो नाती मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नैनी में दीवार ढहने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगारी गांव में बृहस्पतिवार रात कच्ची दीवार ढहने से कमरे में सो रही एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसके दो नाती मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और मलबे में दबे लोगों को निकाल कर समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई  और बच्चों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव के कोहराना बस्ती में 60 वर्षीय गीता देवी पत्नी कन्हैया लाल और उसके दो नाती यश पुत्र संजय व शुभम पुत्र संजय सो रहे थे। देर रात मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे उसमें सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। घटना से चीख पुकार होने लगी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर रूप से घायल गीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। उनके दोनों नातियों का अभी भी अस्पताल में है। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार की सुबह दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल का कहना है कि लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। वृद्धा की मौत हो चुकी है और उसके दोनों नाती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर बताए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें