फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी ने सीजीएल के परीक्षा केंद्र बदले

Fri, 26 Aug 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से पहली बार संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होगी। आयोग ने वाराणसी में बाढ़ एवं जल भराव की समस्या को देखते हुए दो केंद्रों का परीक्षा केंद्र बदलते हुए उसे इलाहाबाद कर दिया गया है। आयोग ने वाराणसी के दो केंद्रों कंप्यूटर कैरियर इंस्टीट्यूट ब्रह्मानंद नगर, दुर्गाकुंड एवं ब्लिट्ज इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट ब्रह्मानंद नगर कालोनी की परीक्षा अब इलाहाबाद में कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग के अनुसार वाराणसी के कंप्यूटर कैरियर इंस्टीट्यूट एवं ब्लिट्ज इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट की परीक्षा अब इलाहाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस एण्ड डेवलपमेंट (आईसीएसडी) कॉलेज चिंतामणि रोड जार्ज टाउन, यूनीक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट सीवाई चिंतामणि रोड जार्ज टाउन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन (आईआईसीई) धर्मवीर मार्ग, सुलेम सरांय, बघेल कंप्यूटर सेंटर एडीए कॉलोनी नीम सरांय मुंडेरा बाजार केंद्र पर होगी। वाराणसी के इन केंद्रों के परीक्षार्थी इलाहाबाद केंद्र के लिए अपना संशोधित प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.ssc-cr.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य क्षेत्र में सीजीएल में 7.72 लाख परीक्षार्थी
एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से सीजीएल परीक्षा पहली बार ऑनलाइन हो रही है। परीक्षा में कुल 7.88 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें 16 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हो गए। परीक्षा में कुल 7.72 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा सवा घंटे की होगी। परीक्षा में कुल 25 प्रश्न होंगे, सभी प्रश्न दो-दो अंक के होंगे।
विज्ञापन


15 दिन तक चलेगी परीक्षा
एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होने वाली सीजीएल परीक्षा में मात्र पांच सितंबर को परीक्षा नहीं होगी, बाकी दिनों में लगातार परीक्षा होगी। 27, 28 एवं 29 अगस्त को दो पालियों तथा शेष दिनों में तीन पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें