फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससीः दो वर्ष से पिछड़ी भर्ती परीक्षाएं कैलेंडर के अनुसार हो रहीं पूरी

विज्ञापन
SSC CGL exams
विज्ञापन
सीएचएसएल, मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ की परीक्षाएं समय से, सीजीएल-2018 दूसरे चरण की परीक्षा आज से
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की पिछड़ी परीक्षाओं के कार्यक्रम को पटरी पर लाने की तैयारी चल रही है। आयोग लगातार कार्यक्रम जारी करके दो वर्ष से पिछड़ीं भर्ती परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुरूप लाने की कोशिश कर रहा है। इस क्रम में आयोग की ओर से 11 से 14 सितंबर के बीच संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2018 आयोजित होगी।
एसएससी की सीजीएल एवं सीएचएसएल परीक्षाओं के परिणाम को लेकर 2017 एवं 2018 में विवाद होने के बाद मामला कोर्ट में चला गया था। परीक्षाएं घोषित कैलेंडर के अनुसार पूरी नहीं कराई जा सकीं। कोर्ट के आदेश के बाद ऑनालइन परीक्षा के लिए नई ऑनलाइन एजेंसी के चयन हुआ। तब से 2019 के आरंभ से ही परीक्षाएं लगातार कराई जा रही हैं। एसएससी की ओर से परीक्षाएं समय से कराने के बाद उनके परिणाम घोषित करने में तेजी आई है। सीजीएल-2018 के लिए मई-जून 2018 में आवेदन लेने के सालभर बाद आयोग ने टियर-1 की परीक्षा चार जून से 19 जून 2019 के बीच पूरी कराई, जून में टियर-1 की 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी कराए जाने के बाद आयोग ने 20 अगस्त 2019 को टियर-1 का परिणाम घोषित करके 11 सितंबर से टियर-2 की परीक्षा हो रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार आयोग की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2018 की भर्ती मार्च-अप्रैल 2019 में घोषित करने के बाद एक से 26 जुलाई के बीच टियर-1 की परीक्षा पूरी कर ली गई। आयोग 11 सितंबर को टियर-1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर रही है। इस प्रकार आयोग की ओर से मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ परीक्षा 2019 के लिए भर्ती अप्रैल-मई में घोषित करने के बाद परीक्षा अगस्त-सितंबर 2019 में पूरी करने के बाद अब रिजल्ट की तैयारी चल रही है। कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा-2018 फरवरी-मार्च 2019 में पूरी करने के बाद 20 जून को रिजल्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र से जुड़े 12 शहरों के 35 केंद्रों पर होगी परीक्षा
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2018 टियर-2 परीक्षा के 11 से 14 सितंबर के बीच होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 11 से 13 सितंबर के बीच पहले और दूसरे अनिवार्य प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच और दूसरे प्रश्नपत्र तीन से पांच बजे के बीच होगी। जूनियर स्टैटिकल आफिसर (जेएसओ) और असिस्टेंट एकाउंट आफिसर (एएओ) के पद के लिए तीसरे और चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा 14 सितंबर को होगी। आयोेग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि तीसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा तीन से पांच बजे के बीच और चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच होगी। परीक्षा मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के 12 शहरों के 35 केंद्रों पर होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र केनिदेशक राहुल सचान का कहना है कि टियर-2 परीक्षा ऑनलाइन होगी। उन्होंने बताया कि सीजीएल टियर-2 में कहा गया है कि पहले और दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा में मध्य क्षेत्र में 34020 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि तीसरे प्रश्नपत्र में 1582 और चौथे प्रश्नपत्र की परीक्षा में 2777 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें