कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले कुल 8992 अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ के पद पर नौकरी मिलेगी। आयोग की ओर से घोषित परिणाम में सफल 8992 अभ्यर्थियों में से 607 के परिणाम को अनियमितता के आरोप में रोंक लिया गया है। आयोग इन परीक्षार्थियों के परिणाम की जांच कराएगा, जांच में सही पाए जाने पर इन अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सकेगी। आयोग की ओर से परीक्षा में सफल 8385 अभ्यर्थियों के परिणाम को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। 607 के परिणाम को वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है।