फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसआरएन की व्यवस्था हुई पंगु, नहीं मिली स्ट्रेचर तो मरीज को पीठ पर लादकर अस्पताल में पहुंचा भाई

Mon, 18 Aug 2025 04:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : सोमवार को एसआरएन अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर एक युवक अपने भाई को अपनी पीठ पर उठाकर न्यूरो विभाग में पहुंचा। आधा घंटे तक इंतजार करने के बाद भी कर्मचारी स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं करा सके। कहीं डॉक्टर उठ न जाएं इसलिए जौनपुर का युवक भाई को पीठ पर लादकर डॉक्टर के पास पहुंचा। अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन
स्ट्रेचर न मिलने पर भाई को अपनी गोद में उठाकर एसआरएन अस्पताल में पहुंचा युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआरएन अस्पताल की व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई। आधा घंटा तक इंतजार करने के बावजूद स्ट्रेचर न मिलने पर जौनपुर से आया युवक अपने भाई को पीठ पर लादकर डॉक्टर को दिखाने पहुंचा तो वहां खड़े लोग सन्न रह गए। मुगरा बादशाहपुर जौनपुर के रहने वाले राहुल पांडेय के चचेरे भाई आशीष पांडेय को शरीर में बाईं तरफ फालिश मार दिया है। वह सोमवार को भाई को लेकर एसआरएन अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पता चला कि न्यूरो के चिकित्सक नई बिल्डिंग में बैठते हैं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से लेकर डॉक्टरों तक से स्ट्रेचर की मांग की लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद भी स्ट्रेचर की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसी बीच किसी ने उन्हें बताया कि तत्काल अगर आप न्यूरो विभाग में नहीं पहुंचे तो डॉक्टर साहब उठ जाएंगे और फिर कल आपको आना पड़ेगा। इसके बाद बाद वह भाई को अपनी पीठ पर लादकर नई बिल्डिंग में स्थित न्यूरो विभाग में पहुंचे। वह जिधर से गुजर रहे थे लोग उन्हें देखते हुए अस्पताल की व्यवस्था को कोस रहे थे। 

इसके पहले भी स्ट्रेचर न मिलने पर परिजन अपने मरीजों को गोंद में उठाकर और पीठ पर लादकर चिकित्सक को दिखाने के लिए पहुंच चुके हैं। आए दिन इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर लोग अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा चुके हैं, बावजूद यहां की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसआरएन की अव्यवस्थाओं पर तल्ख टिप्पणी की थी और प्रमुख सचिव को तलब किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें