आईईआरटी में मंगलवार को डिप्लोमा दूसरे वर्ष के छात्र आदित्य गुप्ता की डिप्लोमा तीसरे वर्ष के छात्र अखिलेश कुमार सिंह एवं उसके साथियों ने पिटाई कर दी। पिटाई के चलते आदित्य को गंभीर चोटें आईं। अपने साथी की पिटाई से नाराज संस्थान के छात्रों ने परिसर में आए दिन मारपीट और हंगामा करने के आरोपी अखिलेश सिंह को निलंबित करने की मांग की और संस्थान का गेट बंद कर दिया। शाम के वक्त संस्थान का गेट बंद होने के चलते सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं परिसर में बंधक हो गए। आदित्य के समर्थन में आए छात्रों का कहना था कि पहले अखिलेश को संस्थान से निलंबित किया जाए।