समाजवादी पार्टी की ओर से नौ अगस्त को सेक्टर स्तर पर होने वाली जन पंचायत की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। चौक स्थित नगर कार्यालय में आयोजित बैठक में शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल, नवनियुक्त महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद गौस, वीरु पासी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, महिला सभा महानगर अध्यक्ष मंजू यादव का नगर कार्यालय पर स्वागत किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन और महानगर महासचिव रवींद्र यादव रवि ने जन पंचायत के माध्यम से आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने को कहा। इस दौरान अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में शुरु की गई जनहित योजनाओं को बताने पर भी चर्चा की गई। बैठक में बब्बन दुबे, अमरनाथ मौर्य, ओपी पाल, नेपाल सिंह पटेल, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, भोला पाल, पंकज साहू, प्रमोद यादव, अभिमन्यु पटेल आदि मौजूद रहे।