फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वसंत की बहार... पुण्य डुबकी लगाने पहुंचा आस्था का जन ज्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर शुक्रवार को अरैल गंगा घाट पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए भोर से ही आस्था का जन ज्वार उमड़ पड़ा। अरैल मेला क्षेत्र में बनाए गए सोमेश्वर महादेव घाट, चक्र माधव घाट और महाकाल घाट सहित सेल्फी प्वाइंट स्थित पक्के घाट पर स्नानर्थियों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी के साथ ही हर-हर गंगे का उद्घोष किया। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर घाट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम व एंबुलेंस मौजूद रही।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले स्नानार्थियों ने अरैल मेला क्षेत्र में गंगा स्नान किया। नए यमुना पुल पर अवागमन बंद रहा। रीवा व मिर्जापुर राजमार्ग से आने वाले स्नानार्थियों भी अरैल की ओर से ही मेले में दाखिल हुए। सोमेश्वर महादेव घाट व परमार्थ त्रिवेणी पुष्प के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। जिससे लोगों को अधिक पैदल नहीं चलना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम मेले में भ्रमणशील रही। प्रभारी निरीक्षण सेक्टर सात स्वास्थ्य विभाग धर्मेंद्र यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चारों घाटों पर एंबुलेंस रखी गई थी। अस्पताल में बड़ी संख्या में कल्पवासी व स्नानार्थी दवा लेने पहुंचे। चार लोगों को एसआरएन रेफर किया गया।
विज्ञापन

-
पुराने यमुना पुल से शहर जाने वाले मार्ग पर रहा जाम
वसंत पंचमी पर नए यमुना पुल वाहनों के लिए बंद था। इस कारण पुराने पुल से लोगों का आना-जाना हुआ। यहां सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
-
सड़वा मोड़ के पास रोके गए बाहरी वाहन
पर्व को लेकर मिर्जापुर राजमार्ग पर सड़वा मोड़ के पास बाहर से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। उन्हें सरस्वती हाईटेक सिटी के रास्ते अरैल मेला क्षेत्र भेजा गया। शहर व संगम पर भीड़ का दबाव न बढ़े इसे लेकर यह व्यवस्था की गई थी। रीवा से आने वाले वाहनों को लेप्रोसी चौराहे के पास पार्किंग में भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें