प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी ने डॉ. रवि वर्मा स्मारक एसीए अंडर-19 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया।
मंगलवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20.4 ओवर में महज 55 रन (यशराज 19 रन, अवनीश यादव 4/17, प्रतीक राज 3/07, आर्यन सुदर्शन 3/15) पर ढेर हो गई।
जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी की टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 56 रन (तेजस्व मिश्रा 22 नाबाद, सचिन तिवारी 18 नाबाद, शाश्वत उपाध्याय 2/18) बना लिए। संवाद